आज यहां पर आप Namaz Ki Takbeer हिंदी, अरबी, और इंग्लिश जबान में जानेंगे। हमने यहां पर नमाज की तकबीर और नमाज की तकबीर का तरीका भी बहुत ही आसान और साफ़ लफ्ज़ों में बताया है।
जिसे आप आसानी से समझ कर नमाज से पहले की तकबीर जान जाएंगे, और इसके बाद सही से नमाज की तकबीर भी बोल पाएंगे यकीनन इसके बाद फिर कहीं नमाज की तकबीर नहीं खोजनी पड़ेगी तो ध्यान से पढ़ें।
Namaz Ki Takbeer in Hindi
अल्लाहु अकबर अल्लाहु अकबर
अल्लाहु अकबर अल्लाहु अकबर
अश्हदु अल्ला इलाहा इल्लल्लाह
अश्हदु अल्ला इलाहा इल्लल्लाह
अशहदु अन्न मुहम्मदुर रसुलुल्लाह
अशहदु अन्न मुहम्मदुर रसुलुल्लाह
हय्या अलस सल्लाह
हय्या अलस सल्लाह
हय्या अलल फलाह
हय्या अलल फलाह
कद कामतिस्सलात
कद कामतिस्सलात
अल्लाहु अकबर अल्लाहु अकबर
ला इलाहा इल्ललाह
Namaz Ki Takbeer in Roman English
Allahu Akbar, Allahu Akbar
Allahu Akbar, Allahu Akbar
Ashhadu Alla ilaha illallah
Ashhadu Alla ilaha illallah
Ashhadu Anna Muhammadur Rasulallah
Ashhadu Anna Muhammadur Rasulallah
Hayya Alas Sallah
Hayya Alas Sallah
Hayya Alal Falah
Hayya Alal Falah
Kad Kamtissalat
Kad Kamtissalat
Allahu Akbar, Allahu Akbar
La ilaha illallah
Namaz Ki Takbeer Ka Tarjuma
अल्लाह बहुत बड़ा है, अल्लाह बहुत बड़ा है
अल्लाह बहुत बड़ा है, अल्लाह बहुत बड़ा है
मैं गवाही देता हूँ के अल्लाह के सिवा कोई माबुद नहीं
मैं गवाही देता हूँ के अल्लाह के सिवा कोई माबूद नहीं
मैं गवाही देता हूँ के मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहे वसल्लम अल्लाह के रसूल है
मैं गवाही देता हूँ के मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहे वसल्लम अल्लाह के रसूल है
आओ नमाज़ की तरफ
आओ नमाज़ की तरफ
आओ भलाई की तरफ
आओ भलाई की तरफ
नमाज़ के लिए खड़े हो जाओ
नमाज़ के लिए खड़े हो जाओ
अल्लाह बहुत बड़ा है, अल्लाह बहुत बड़ा है
नहीं है कोई माबूद अल्लाह सिवाए अल्लाह ता’अला के
Namaz Ki Takbeer Ka Tarika
इस बात से तो आप भी वाकिफ होंगे कि नमाज की तकबीर हर फर्ज नमाज की जमात से अदा करने के लिए बोली जाती है और इस तकबीर को मुअज्जिन साहब बोलते हैं।
लेकिन अगर आप ऐसी जगह जमात में हैं जहां पर मुअज्जिन मौजूद न हो तो कोई भी बोल सकते हैं चाहें तो आप भी बोल सकते हैं कोई हर्ज नहीं।
इस नमाज की तकबीर को सभी लोगों को इक्ट्ठा करने के लिए ही बोला जाता है जिसे सब इस तकबीर को सुन कर जमात के लिए खड़े हो जाएं।
अगर आप तकबीर बोलना चाहते हैं तो भी और तकबीर पढ़ने पर एक नमाज पढ़ने वाले को क्या करना चाहिए इसे जानना चाहते हैं तो भी नीचे ध्यान से पढ़ें।
नमाज की तकबीर कैसे पढ़ें?
- जहां पर जमात के लिए इमाम साहब हो उसके पीछे किब्ला की ओर रूख करके खड़े हो जाएं और एक मरतबा दरूद पाक पढ़ें फिर तकबीर पढ़ना शुरू करें।
- तकबीर में अश्हदु अल्ला इलाहा इल्लल्लाह कहने पर अपने शहादत उंगली खड़ा करें दो बार बोलकर दोनों बार शहादत की उंगली खड़ा करना है।
- इसके बाद अशहदु अन्न मुहम्मदुर रसुलुल्लाह कहने पर अपने हाथों से मुह और आंख चुमना है इसे भी दो बार बोल कर दो बार चुमना है।
- इसी तरह तकबीर में जब हय्या अलस सल्लाह कहें तो अपना चेहरा दाहिने तरफ घुमाएं इसी तरह दो बार बोल कर दोनों बार घुमाएंगे।
- फिर यह भी ध्यान रखें हय्या अलल फलाह कहें तो अपना चेहरा को बाएं तरफ घुमाएंगे और इसे भी दो बार बोल कर दोनों बार चेहरा घुमाएं।
- नमाज के लिए कद कामतिस्सलात पर खड़े हो जाएं अगर आप तकबीर बोलेंगे तो ऑलरेडी आप खड़े ही रहेंगे और यहां से आपकी नमाज शुरू हो जाएगी।
अंतिम लफ्ज़
मेरे प्यारे मोमिनों अब तक तो आप भी नमाज की तकबीर और तकबीर का तरीका जान ही गए होंगे यकीनन अब आप भी आसानी से नमाज ए जमात के लिए तकबीर बोल सकेंगे और तकबीर पर अमल भी कर पाएंगे हमने यहां पर आसान लफ्ज़ों में बताया था जिसे आप समझ जाएं।
अगर आपको कहीं पर कुछ समझने में दिक्कत आ रही हो या कहीं पर कुछ गलत लगा हो तो भी कॉमेंट करके हमें इन्फॉर्म करें ताकि हम अपनी गलतियां सुधार सकें हम सब से छोटी बड़ी गलतियां होती रहती है इस के लिए आप को हम सब का रब जरूर अज्र देगा इंशाल्लाह तआला।
Comments are closed.