Namaz Me Kya Kya Padha Jata Hai | नमाज में क्या-क्या पढ़ा जाता है?

आज यहां पर आप जानेंगे कि Namaz Me Kya Kya Padha Jata Hai। हमने यहां पर नमाज में पढ़ी जाने वाली सभी चीज़ों को बताया है कि नमाज में सबसे पहले और आख़िर में क्या पढ़ा जाता है।

यह भी आप जानेंगे कि नमाज में रूकु और सजदा में क्या पढ़ा जाता है यानी इसे पढ़ने के बाद आप जान जाएंगे कि पुरा नमाज में कब और क्या पढ़ा जाता है तो पूरा लेख आखिर तक ध्यान से पढ़ें।

Namaz Me Kya Kya Padha Jata Hai

सबसे पहले नमाज में नियत बांधने पर सना पढ़ा जाता है।

फिर अउजुबिल्लाह मिनश शैतानीर्रजीम पढ़ा जाता है।

इसके बाद बिस्मिल्लाह हिर्रहमान निर्रहिम पढ़ा जाता है।

फिर अल्हम्दु शरीफ यानी सूरह फातिहा पढ़ा जाता है।

सूरह फातिहा के बाद‌ आहिस्ते से आमिन पढ़ा जाता है।

इसके बाद कुरान शरीफ की कोई एक सूरह पढ़ी जाती है।

फिर रूकुअ में 3 बार सुब्हान रब्बियल अज़ीम पढ़ा जाता है।

इसके बाद अल्लाहू अकबर कहकर सजदा किया जाता है।

फिर सजदे में तीन बार सुब्हान रब्बियल अला पढ़ा जाता है।

दोनों सज्दों में तीन बार सुब्हान रब्बियल अला पढ़ा जाता है।

सज्दा से उठ कर बैठने के बाद अत्तहिय्यात पढ़ा जाता है।

इसके बाद दुरूद-ए-इब्राहिम फिर दुआ-ए-मासूरा पढ़ा जाता है।

इसके बाद सलाम फेर कर नमाज मुकम्मल किया जाता है।

नमाज में सबसे पहले क्या पढ़ा जाता है?

नमाज में सबसे पहले नियत बांधने लेने के बाद सना सुब्हान क अल्लाहुम्मा व बिह्मदि क व तबारकसमू क व तआला जद्दूक व ला इल्लाहा गैरूक पढ़ा जाता है।

फिर नमाज में तअव्वुज यानि अउजुबिल्लाह मिनश शैतानिर्रजिम पढ़ कर तस्मियह यानी बिस्मिल्लाह हिर्रहमान निर्रहिम भी पढ़ा जाता है।

इसके बाद अल्हम्दु शरीफ यानी सूरह फातिहा पढ़ कर आमीन कहने के बाद कुरान पाक की कोई छोटी सूरह या तीन कुरान पाक की आयतें पढ़ी जाती है।

अब इतना पढ़ने के बाद रूकू और सजदा किया जाता है यहीं से अल्लाहू अकबर कहते हुए रूकू में जाएं और वहां पर रूकू की तस्बीह पढ़ें।

नमाज में रुकू में क्या पढ़ा जाता है?

नमाज की रुकू में कम से कम तीन मरतबा सुब्हान रब्बियल अज़ीम पढ़ा जाता है इसके बाद समी अल्लाहु लिमन हमिदह और रब्बना लकल हम्द कहते हुए उठें।

सुब्हान रब्बियल अज़ीम x3

    नमाज के सजदे में क्या पढ़ा जाता है?

    यहां नमाज की सजदे में कम से कम 3 मरतबा सुब्हान रब्बियल अला पढ़ा जाता है नमाज की हर रकात में दो सजदे किए जाते हैं दोनों में सुब्हान रब्बियल अला पढ़ा जाता है।

    सुब्हान रब्बियल अला x3

      सलाम फेरने से पहले क्या पढ़ा जाता है?

      सलाम फेरने से पहले नमाज में दुआए मासुरा पढ़ा जाता है इसे पहले दुरूदे इब्राहिम पढ़ा जाता है और इसे भी पहले अत्तहियात पढ़ा जाता है।

      अंतिम लफ्ज़

      मेरे प्यारे मोमिनों आप ने अब तक तो नमाज में पढ़ी जाने वाली सभी जानकारी जान गए होंगे अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो आप हमसे कॉमेंट करके पूछ सकते हैं और इस बात को ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच शेयर करें जिसे वो भी सही से नमाज पढ़ने की इल्म जान सकें।

      एक बात और अगर कहीं पर आपको गलत लगा हो या कहीं कुछ छूट गई हो तो भी आप हमें कॉमेंट करके इनफॉर्म करें ताकि हम अपनी गलतियां सुधार सकें हम सब से छोटी बड़ी गलतियां होती रहती है इस के लिए आप को हम सब का रब जरूर अज्र देगा इंशाल्लाह तआला।

      My name is Muhammad Ittequaf and I'm the Editor and Writer of Namazium. I'm a Sunni Muslim From Ranchi, India. I've experience teaching and writing about Islam Since 2019. I'm writing and publishing Islamic content to please Allah SWT and seek His blessings.

      Comments are closed.