यहां पर आज आप एक बहुत ही ख़ास दुआ, यानी कि Roza Rakhne Ki Dua in Hindi के साथ-साथ इंग्लिश और अरबी में तर्जुमा के साथ जानेंगे।
यहां पर रोजा रखने की दुआ बहुत ही साफ़ और आसान लफ्ज़ों में बताई गई है। जिससे आप आसानी से सही दुआ पढ़कर इस रमज़ान के रोजे रख सकें।
फिर इसके बाद आपको कहीं पर भी रोजा रखने की दुआ नहीं देखनी पड़ेगी। इसीलिए आप यहां पर हर हर्फ को सही-सही और ध्यान से पढ़ें।
Roza Rakhne Ki Dua in Hindi

अल्लाहुम्मा नवैतुअन असौमा गदन लिल्लाहि तआला मिन फर्जी रमज़ान
Roza Rakhne Ki Dua in Arabic
اَللّٰهُمَ نَوَيْتُ اَنْ اَصُوْمَ غَدًالِلّٰهِ تَعَالٰى مِنْ فَرْضِ رَمَضَاَنَ
Roza Rakhne Ki Dua in Roman English
Allahummaa Nawaitu’an Asaumaa Gadan Lillahi T’Aala Min Farzii Ramzaan.
Roza Rakhne Ki Dua Ka Tarjuma
मैंने नियत की, कि अल्लाह के लिए कल इस रमज़ान का फर्ज़ रोज़ा रखूंगा।
Roza Rakhne Ki Dua Hadees
एक हदीस के मुताबिक़ हज़रत अब्दुल्लाह बिन अब्बास रजियल्लाहु तआला अन्हुं बयान करते हैं: कि रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम ने फ़रमाया सेहरी खाकर दिन के रोजे के लिए ताकत हासिल करो।
और दिन को कैलुला करके रात की इबादत के लिए मदद हासिल करो – इब्ने माजह स.123, 1693
दूसरी हदीस के मुताबिक़ हज़रत अबू सईद खुदरी रजियल्लाहु अन्हुं बयान करते हैं: कि रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम ने फ़रमाया सेहरी में बरकत ही बरकत है।
इस लिए इसे मत छोड़ो अगर्चे एक घुंट पानी ही पी लो – मुस्नद अहमद बिन हम्बल जि 3 स 12
तीसरी हदीस के मुताबिक़ हज़रत अब्दुल्लाह बिन उमर रजियल्लाहु अन्हुमा बयान करते हैं: कि रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम ने फ़रमाया कि अल्लाह तआला और उसके फ़रिश्ते सेहरी करने वालों पर दुरूद भेजते हैं।
हज़रत अम्र बिन आस रजियल्लाहु अन्हुं बयान करते हैं: कि रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम ने फ़रमाया कि हमारे और यहूदो नसारा के रोज़ो में फ़र्क सेहरी खाना है – मुस्लिम हदिस नं.1096
अंतिम लफ्ज़
मेरे प्यारे मोमिनों अब तक तो आप भी रोजा रखने की दुआ पढ़ कर जान गए होंगे और अब हमेशा शेहरी में इस दुआ को पढ़ कर दिन के रोजे रखा करेंगे।
हमने यहां पर रोजा रखने की दुआ हिंदी के साथ साथ इंग्लिश और अरबी में भी तर्जुमा के साथ बताया जिसे आप अपने पसंद के भाषा में सही से पढ़ सकें।
अगर इसे पढ़ने के बाद भी आपके जहन में किसी तरह का कोई डाउट या सवाल हो तो आप हमसे अपने सवालों को कॉमेंट कर के पूछ सकते हैं।
अगर यह दुआ आपके लिए फायदेमंद साबित हुई हो तो आप ऐसी दुआओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों को बताएं जिसे सब सही से ऐसी दुआ जान सके।
2 thoughts on “Roza Rakhne Ki Dua in Hindi, Arabic & Roman English”
Comments are closed.