Wazu Kin Cheezo Se Toot Jata Hai | वजू तोड़ने वाली 8 चीजें

हम सभी को नमाज़ अदा करने से पहले कुरान पढ़ने से पहले या फिर कोई ख़ास जगह या कोई ख़ास अमल करने से पहले वजू करना ज़रूरी होता है। क्योंकि उसके बगैर या तो इबादत कबूल नहीं होती।

या फिर उसे करने का मुकम्मल सवाब हासिल नहीं होता लेकिन कभी कभी ऐसा भी होता है कि हम वजू किए और किसी वजह से हमारी वजू चली गई यानी टूट गई ऐसे में हम सब को जानना ज़रूरी है कि।

Advertisement

हमारी Wazu Kin Cheezo Se Toot Jata Hai ऐसी कौन कौन सी वजहें हैं? जिससे वजू टूट जाती है, इसकी मुकम्मल जानकारी इसे पढ़ने से हासिल हो जाएगी। इसीलिए आप यहां पर पूरा इल्म को ध्यान से आख़िर तक पढ़ें और समझें।

Wazu Kin Cheezo Se Toot Jata Hai ?

  1. पेशाब पखाना से
  2. हवा का निकलना
  3. वदी मजी मनी से
  4. आगे पीछे से कीड़ा का निकलना
  5. पथरी पीत का निकलना
  6. मूंह भर के कय होने से
  7. खून या पीप बहने से
  8. चीत पट और करवट सोने से
  9. बेहोशी, गशती, जुनून और नशा से
  10. दांत से खून के कारण थूक लाल होने से
  11. आंसू बहने से
  12. नासूर से पानी बहने से

पेशाब पखाना से

पेशाब, पखाना, वदी, मजी, मनी, हवा, कीड़ा और पथरी पुरुष या औरत के आगे या पीछे से निकले तो वजू जाता रहेगा।

अगर मर्द का खतना न हुआ हो और किसी तरह सुराख अंदर से आया हो तो इस हाल में भी वजू जाता रहेगा।

वदी मजी मनी से

इसी तरह औरत में भी कोई चीज़ अंदर से आई लेकिन बाहर तक नहीं फैली तो भी वजू जाता रहेगा।

खून या पीप बहने से

जख्म से खून वगैरह निकलता रहा और बार-बार पोंछता रहा, नहीं पोंछने से फैल जाता तो भी वजू जाता रहेगा।

फुंसी, फोड़ा वगैरह निचोड़ने से खून बहता है; अगर ऐसा हो कि न निचोड़ता तो न बहता, तब भी वजू जाता रहेगा।

आंख कान नाफ़ छाती वगैरा में दाना या नासूर या कोई मर्ज हो जिसके कारण आंसू या पानी बहे तो भी वजू जाता रहेगा।

बेहोशी गशती जुनून और नशा से

बेहोशी जुनून गशी और इतना नसा का असर होना की चलने से पांव लड़खड़ाए तो भी वजू टूट जाएगा।

आम लोगों में जो मशहूर है कि घुटना या सत्र के न छिपने से वजू टूट जाता है, यह सरासर गलत है।

बल्की यह वजू के आदाब में से एक है नाफ से जानू के नीचे तक सब सत्र छुपा हो इससे छुपाना ही चाहिए।

आंख लगने से वजू टूट जाता है?

आंख लगने यानी सो जाने से वजू टूट जाता है जब की दोनो सुरीन यानी पीछे का हिस्सा खूब न जमे हो और न ऐसी हालत पे सोया हो जिस से गाफिल हो कर नींद न आ सके।

जैसे उकरू बैठ कर सोया चीत पट या करवट लेट कर या एक कोहनी पर तकिया लगा कर बैठ कर सोया मगर एक एक करवट को झुका हुआ था।

लेकिन दोनों सुरीन यानी पीछे का हिस्सा जमीन या कुर्सी या फिर बेंच पर हो और दोनों पांव एक तरफ फैले हुए हो दोनों सुरीन पर आसानी से बैठे हुए हैं तो वजू नहीं जाएगा।

या घुटने खड़े हो तथा हाथ पिंडलियों को घेरे हुए हो चाहे जमीन पर हो दो जानू सीधा बैठा हो या चार जानू पालथी मार या जिन पर सवार हो तो वजू नहीं जाएगा।

फिर पीठ पर सवार हो मगर जानवर चढ़ाई चढ़ रहा है या रास्ता बराबर है या खड़े-खड़े सो गया या रुकू की सूरत पर या मर्दो का मसनून सजदे की शक्ल पर कोई सूरत में वजू नहीं जाता।

अंतिम लफ्ज़

मेरे प्यारे मोमिनों अब तक तो आप यह जान ही गए होंगे कि वजू किन किन चीजों से और कब टूटती है हमने यहां पर वजू तोड़ने वाली सभी चीजों को बहुत ही साफ़ और आसान लफ्ज़ों में बताया था।

जिसे आप आसानी से समझ जाएं और वजू टूटने पर जान सकें अगर वजू तोड़ने वाली चीजों से जुड़ी कोई सवाल या फिर किसी तरह का कोई डाउट भी हो तो आप हमसे अपने सवालों को कॉमेंट करके पूछ सकते हैं।

अगर यह पैग़ाम आपको अच्छा लगा हो यानी इसे आपको कुछ फायदे हुए हो तो आप इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा कर उन्हें भी बताएं की वजू तोड़ने वाली ये सभी चीजें हैं जिसे वो भी वजू टूटने का कारण जान सकें।

1 thought on “Wazu Kin Cheezo Se Toot Jata Hai | वजू तोड़ने वाली 8 चीजें”

Comments are closed.