2 Rakat Sunnat Namaz Ka Tarika | 2 रकात सुन्नत नमाज का सही तरीका

आज यहां पर आप 2 Rakat Sunnat Namaz Ka Tarika बहुत ही आसानी से जानेंगे। क्योंकि हमने यहां पर 2 रकात सुन्नत की नमाज पढ़ने का सही और आसान तरीक़ा बहुत ही स्पष्ट और आसान लफ़्ज़ों में बताया है।

इसे पढ़ने के बाद आप आसानी से सुन्नत नमाज अदा कर पाएंगे। इसके बाद फिर आपको कहीं पर भी 2 रकात कि सुन्नत नमाज अदा करने के लिए ढूंढनी नहीं पड़ेगी, इसीलिए आप यहां पे पुरा ध्यान से पढ़ें।

Advertisement

2 Rakat Sunnat Namaz Ka Tarika

हमने यहां पर 2 रकात सुन्नत नमाज अदा करने का तरीका एक-एक करके स्टेप बाय स्टेप बताया है। आप ध्यान से पढ़ेंगे तो बहुत ही आसानी से समझ जाएंगे।

इसके साथ-साथ हमने और भी जानकारी, जैसे 2 रकात सुन्नत नमाज की नियत और रकात की कब-कब 2 रकात सुन्नत नमाज पढ़ी जाती है, यह भी बताई है।

2 Rakat Sunnat Namaz Ka Tarika – पहली रकात

  • सबसे पहले नियत करके हाथ बांध लेंगे।
  • हमने नीचे सुन्नत नमाज की नियत भी बताई है।
  • अब सना यानी सुब्हान क अल्लाहुम्मा पढ़ें।
  • फिर अउजुबिल्लाह और बिस्मिल्लाह पूरा पढ़ेंगे।
  • अब सूरह फातिहा अल्हम्दु शरीफ पूरा पढ़ेंगे।
  • पूरा पढ़कर धीरे से आमीन भी कहेंगे।
  • फिर कोई भी छोटी या बड़ी सूरह पढ़ें।
  • अल्लाहु अकबर कहकर रूकुअ में जाएंगे।
  • रूकुअ में कम से कम 3 या 5, 7 मरतबा।
  • सुब्हान रब्बियल अज़ीम पढ़ेंगे, इसके बाद।
  • समी अल्लाहु लिमन हमिदह और रब्बना लकल हम्द।
  • कहते हुए रूकुअ से अपना सर उठाएंगे।
  • फिर अल्लाहु अकबर कहकर सजदे में जाएंगे।
  • सज्दे में तीन बार सुब्हान रब्बियल अला पढ़ेंगे।
  • इसके बाद अल्लाहु अकबर कहकर सजदे से उठें।
  • फिर तुरंत अल्लाहु अकबर कहकर दूसरा सज्दा करें।
  • दूसरी में भी तीन बार सुब्हान रब्बियल अला कहें।
  • यहां तक आपकी एक रकात नमाज हो गई।
  • इसके बाद अल्लाहु अकबर कह कर उठ जाएंगे।
  • अब आप दूसरी रकात नमाज़ अदा करेंगे।

2 Rakat Sunnat Namaz Ka Tarika – दुसरी रकात

  • यहां पर अउजुबिल्लाह और बिस्मिल्लाह पढ़ेंगे।
  • फिर सूरह फातिहा पुरा पढ़ेंगे और आमिन कहेंगे।
  • फिर कोई एक नमाज में पढ़ी जाने वाली सूरह पढ़ेंगे।
  • इसके बाद अल्लाहु अकबर कह कर रूकूअ में जाएंगे।
  • रूकूअ में कम से कम 3 बार सुब्हान रब्बियल अज़ीम पढ़ेंगे।
  • फिर समिअल्लाहु लिमन हमिदह कहते हुए रूकूअ से उठें।
  • रूकुअ से उठ जाने पर रब्बना लकल हम्द कहेंगे।
  • फिर तुरंत अल्लाहु अकबर कहते हुए सिधे सज्दे में जाएंगे।
  • सज्दे में कम से कम 3 बार सुब्हान रब्बियल अला पढ़ेंगे।
  • अब अल्लाहु अकबर कहते हुए उठ कर बैठ जाएंगे।
  • तुरंत बाद अल्लाहु अकबर कहते हुए दुसरी सज्दा करेंगे।
  • दुसरी सज्दा में भी तीन बार सुब्हान रब्बियल अला पढ़ेंगे।
  • दुसरी सज्दा मुकम्मल करने के बाद अब आप।
  • अल्लाहु अकबर कहते हुए तशह्हुद के लिए बैठ जाएंगे।
  • इसके बाद अत्तहिय्यात यानी तशह्हुद को पुरा पढ़ेंगे।
  • अत्तहिय्यात पढ़ते हुए जब अश्हदु ला पर पहुंचे।
  • तो दाहिने हाथ से शहादत उंगली को खड़ा करेंगे।
  • फिर इल्लाहा पर उंगली गिरा कर सीधी कर लेंगे।
  • इसके बाद दुरूद शरीफ में दुरूदे इब्राहिम को पढ़ें।
  • फिर इसके बाद दुआए मासुरह को पढ़ेंगे।
  • अब आप इसके बाद सलाम फेर लेंगे।
  • सबसे पहले अस्सलामु अलैकुम व रहमतुल्लाह कहते हुए दाहिने तरफ गर्दन घुमाएं।
  • फिर अस्सलामु अलैकुम व रहमतुल्लाह कहते हुए बाएं जानिब गर्दन को घुमाएं।
  • यहां तक आपकी 2 रकात सुन्नत नमाज मुकम्मल हो जाएगी अब आप जो चाहें दुआ अजकार करें।

2 रकात सुन्नत नमाज की नियत

नीयत की मैंने दो रकात नमाजे (वक्त का नाम) की सुन्नत रसूले पाक की वास्ते अल्लाह तआला के मुंह मेरा काबा शरीफ की तरफ अल्लाहु अकबर।

फजर की दो रकात सुन्नत नमाज की नियत

नीयत की मैंने दो रकात नमाजे फजर की सुन्नत रसूले पाक की वास्ते अल्लाह तआला के मुंह मेरा काबा शरीफ की तरफ अल्लाहु अकबर।

जोहर की दो रकात सुन्नत नमाज की नियत

नीयत की मैंने दो रकात नमाजे जोहर की सुन्नत रसूले पाक की वास्ते अल्लाह तआला के मुंह मेरा काबा शरीफ की तरफ अल्लाहु अकबर।

मगरीब की दो रकात सुन्नत नमाज की नियत

नीयत की मैंने दो रकात नमाजे मगरीब की सुन्नत रसूले पाक की वास्ते अल्लाह तआला के मुंह मेरा काबा शरीफ की तरफ अल्लाहु अकबर।

ईशा की दो रकात सुन्नत नमाज की नियत

नीयत की मैंने दो रकात नमाजे ईशा की सुन्नत रसूले पाक की वास्ते अल्लाह तआला के मुंह मेरा काबा शरीफ की तरफ अल्लाहु अकबर।

जुम्मा की दो रकात सुन्नत नमाज की नियत

नीयत की मैंने दो रकात नमाज ए जुम्मा की सुन्नत रसूले पाक की वास्ते अल्लाह तआला के मुंह मेरा काबा शरीफ की तरफ अल्लाहु अकबर।

FAQs

2 रकात नमाज़ कैसे पढ़े जाते हैं?

2 रकात नमाज भी बाकी नमाज की तरह ही पढ़ी जाती है।

2 रकात सुन्नत नमाज कब पढ़ी जाती है?

2 रकात सुन्नत नमाज पांचों वक्त के साथ जुम्मा में भी पढ़ी जाती है।

अंतिम लफ्ज़

मेरे प्यारे मोमिनों आप ने अब तक तो 2 रकात सुन्नत नमाज़ अदा करने बहुत ही आसानी से सिख गए होंगे अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो आप हमसे कॉमेंट करके पूछ सकते हैं और इस बात को ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच शेयर करें जिसे वो भी सही से सुन्नत नमाज पढ़ सकें।

एक बात और अगर कहीं पर आपको गलत लगा हो या कहीं कुछ छूट गई हो तो भी आप हमें कॉमेंट करके इनफॉर्म करें ताकि हम अपनी गलतियां सुधार सकें हम सब से छोटी बड़ी गलतियां होती रहती है इस के लिए आप को हम सब का रब जरूर अज्र देगा इंशाल्लाह तआला।

20 thoughts on “2 Rakat Sunnat Namaz Ka Tarika | 2 रकात सुन्नत नमाज का सही तरीका”

Comments are closed.