Khana Khane Ke Baad Ki Dua in Hindi जानना चाहते हैं? इस लेख में आपको खाना खाने के बाद पढ़ी जाने वाली दुआ हिंदी, अरबी और English तीनों भाषाओं में आसानी से समझने के लिए दी गई है।
इस्लाम में खाना खाने के बाद अल्लाह का शुक्र अदा करना और दुआ पढ़ना बहुत अच्छी बात है। इसलिए जब भी आप खाना खाएं, तो खाने के बाद की दुआ जरूर पढ़ें और अल्लाह का शुक्र अदा करें।
तो आइए, जानते हैं खाना खाने के बाद की दुआ हिंदी में, साथ ही इसकी अरबी और English भी, ताकि आप इसे सही तरीके से पढ़ सकें और अपने रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा बना सकें।
Khana Khane Ke Baad Ki Dua in Hindi

अल्हम्दु लिल्लाहिल्लजी अत अमना व सकाना व हदाना व जअल्ना मिनल मुस्लिमीन
Khana Khane Ke Baad Ki Dua in Arabic
الْحَمْدُ لِلَّهِ الَّذِي أَطْعَمَنَا وَسَكَنَا وَهَدَانَا وَجَعَلَنَا مِنَ الْمُسْلِمِينَ
Khana Khane Ke Baad Ki Dua in English
Alhamdu Lillahillazi Ata Amnaa Wa Sakanaa Wa Hadanaa Wa Ja’alnaa Minal Muslimeen
Khana Khane Ke Baad Ki Dua Ka Tarjuma
तमाम खुबियां उस अल्लाह के लिए है जिसने हमें खिलाया और पिलाया और हिदायत दी और मुसलमान बनाया
खाना खाने के बाद इन दुआओं को भी पढ़ें
अलहम्दु लिल्लाहिल्लजी कफाना व अरवाना गै र मकफिय्यिंव वला मकफुर
अलहम्दु लिल्लाहिल्लजी अत अम व सका व सव्वगहु व ज अल लहू मखरजा
अलहम्दु लिल्लाहिल्लजी अत अमनी हाजत्तआ म वर ज कनीहि मिन गैरि हौलिम मिन्नी वला कुव्वतिन
यहां पर लिखी तमाम दुआओं को हमारे नबी ए करीम हुज़ूर सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम खाना खाने के बाद पढ़ा करते थे।
खाना खाने के बाद इन बातों पर ध्यान दें
- जब आप खाने से फ़ारिग हो जाएं तो सबसे पहले अपने दोनों हाथों को धो लें।
- इसके बाद सही से दोनों हाथों को धोने के बाद हाथों को तौलिया वगैरह से खुश्क कर लें।
- अगर आपके दांतों में खाने का टुकड़ा या गिजा वगैरह लगा हो तो उससे हाथ धोते वक्त ही निकाल लें।
- इससे आपके मुंह में होने वाले किसी भी तरह के मर्ज और सभी बीमारियों से आपको निजात मिलेगी।
- अगर कोई रेजा या गिजा जबान से लगी हो तो उसे निगलने में कोई हर्ज नहीं
- और हाथों को धोने के वक्त साबुन वगैरह लगाएं ताकि चिकनाई अच्छे से उतर जाए।
- एक हदीस शरीफ में है कि जो रात गुज़ारें और उसके हाथ में चिकनाई लगी हुई हो।
- जिसे धोया न हो, उसे कोई तकलीफ पहुंचे तो अपने आप ही को मलामत करे।
- जब आप ये सब कर लें तो जहां आप खाने में बैठे थे उसी जगह बैठे-बैठे खाने के बाद की दुआ पढ़ें।
- फिर आसमान की जानिब हाथ उठाकर दुआ करें अगर खुद का यानी अपने घर में खा रहे हैं।
- तो खुदा का शुक्र अदा करें और अपनी रहमत की दुआ करें अगर किसी दूसरे के यहां खा रहे हैं।
- तो खुदा का शुक्र और उसके हक में दुआ करें, ऐ अल्लाह, जिसने मुझे खिलाया, तू भी उसे खिला पिला, आमीन।
अंतिम लफ्ज़
मेरे प्यारे मोमिनों अब तक तो आप भी आसानी से खाना खाने के बाद दुआ पढ़ कर ख़ूब रहमत व बरकत हासिल करेंगे यहां पर हमने तीनों मशहूर भाषाओं में इस दुआ को लिखा जिसे आप अपने पसंदीदा भाषा में सही से पढ़ कर अपने जेहन में भी आसानी से बसा लें और अमल में लाएं।
अगर इसके बाद भी आपके मन में कोई सवाल या फिर किसी तरह का कोई डाउट हो तो आप हमसे कॉमेंट करके ज़रूर पूछें हम आपके सभी सवालों का जवाब लिए बैठे हैं साथ ही इस बरकत भरी दुआ को ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच शेयर करें जिसे सब खाना खाने के बाद दुआ पढ़ सकें।
Comments are closed.