Doodh Peene Ki Dua in Hindi | दूध पीने की दुआ हिंदी, अरबी और इंग्लिश में

आज यहां पर आप एक बहुत ही ख़ास किस्म की दुआ यानी कि Doodh Peene Ki Dua in Hindi में जानेंगे। हमने यहां पर दूध पीने की दुआ को हिंदी के साथ-साथ अरबी और इंग्लिश जबानों के साफ़ लफ्ज़ों में बताया है।

जिसे आप आसानी से पढ़ और समझ कर आसानी से जेहन में बसा लेंगे और हर बार दूध पीने से पहले इस दुआ को पढ़ें, फिर इसके बाद कहीं पर भी दूध पीने की दुआ नहीं देखनी पड़ेगी तो आप यहां पर ध्यान से पुरा पढ़ें।

Advertisement

Doodh Peene Ki Dua in Hindi

Doodh Peene Ki Dua In Hindi
Doodh Peene Ki Dua

अल्लाहुम्मा बारिक लना फ़ीहि व ज़िदना मिनहु

Doodh Peene Ki Dua in Arabic

اَللّٰهُمَّ بَارِكْ لَنَا فِيْاِ وَ زِدٕنَا مِنْ

Doodh Peene Ki Dua in English

Allahumma Baarik Lanaa Feehi Wa Jeedna Minhoo

Doodh Peene Ki Dua Ka Tarjuma

ऐ अल्लाह हमारे लिए इसमे बरकत अत़ा फरमा और हमें मजीद अत़ा फरमा

दूध पीने की दुआ का हदीस

जब कोई शख्स दूध पिये तो ये कहे [हमने जो दुआ उपर में लिखी है] पढ़ें क्योंकि दूध के सिवा ऐसी कोई चीज नहीं जो खाने और पानी दोनों ही जगह किफायत करे यानी सिर्फ दूध में वो ने’मत है जो भूख व प्यास दोनो रफ्अ यानी दूर करता है लिहाजा यह गिजा भी है और पानी भी।
Kitab Al-Ashribah

दूध आका स. अ. का पसन्द होना

रसूले अकरम सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम को पीने की चीजों में दूध बहुत पसंद था चुनान्चे बुखारी शरीफ में है सरकारे मदीना सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम को हदिय्ये में यानी गिफ्ट में दूध भेजा गया जिसे आप सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम ने अस्हाबे सुफ्फा अलैहीमूर रिजवान को भी पिलाया और खुद भी नोशे जान फ़रमाया यानी पिया।

कुरान ए पाक में दूध का जिक्र

कुरान ए पाक की पारा 14 सूरह अन-नहल के 66 वां आयत में यह है की और तुम्हारे लिये चौपायों में निगाह हासिल होने की जगह है हम तुम्हें पिलाते हैं उस चीज़ में से जो उन के पेट में है गोबर व ख़ून के बीच में से ख़ालिस दूध गले से सहल उतरता पीने वालों के लिये – तर्जुमा कन्जुल ईमान।

और बेशक तुम्हारे लिये मवेशियों में गौरो फिक्र की बाते हैं वो ये कि हम तुम्हें उन के पेटों से गोबर व ख़ून के दरमियान से ख़ालिस दूध यानी निकाल कर पिलाते हैं जो पीने वाले के गले से आसानी से उतरने वाला है – तर्जुमा कन्जुल इरफ़ान।

दूध पीने के बेशुमार फजीलत

  • अल्लाह तआला ने इस में गिजाइयत न्यूट्रिशन के साथ बिमारियों का भी इलाज रखा है।
  • एक तिब्बी तहकीक के मुताबिक दूध पीने वालों की उम्र ज्यादा होती है।
  • दूध कैल्शियम से भरपूर होता है ये हड्डियों की बिमारी और आंतो का कैंसर को रोकता है।
  • अगर कम उम्र में ही चेहरे पर झुर्रियां पड़ गई हों तो रोज़ाना रात में नीम गरम दूध पिएं।
  • एक आम रात सोते वक्त और एक आम सुबह खाली पेट चूस कर पीने से सुस्ती दूर होती है।
  • अगर पेशाब में जलन हो तो ताज़ा दूध में पानी मिलाकर पिएं और गर्म तासीर वाली गिज़ाएं न खाएं।

अंतिम लफ्ज़

मेरे प्यारे मोमिनों अब तक तो आप भी आसानी से दूध पीने की दुआ पढ़ना सीख ही गए होंगे हमने यहां पर दूध पीने की दुआ को तीनों मशहूर भाषाओं हिंदी अरबी और इंग्लिश में लिखा जिसे आप अपने पसंदीदा भाषा में पढ़ कर समझ जाएं जिसे फिर दिक्कत ना हो।

अगर इसके बाद भी आपके जहन में कोई डाउट या फिर किसी तरह का कोई सवाल आ रही हो तो आप हमसे कॉमेंट करके ज़रूर पूछें साथ ही अपने अहबाबों के बीच और जिन्हें ज़रूरत हो उन तक दूध पीने की दुआ शेयर जरूर करें जिसे सब इसकी रहमत से रूबरू हो सके शुक्रिया।

2 thoughts on “Doodh Peene Ki Dua in Hindi | दूध पीने की दुआ हिंदी, अरबी और इंग्लिश में”

Comments are closed.